शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स (Sensex) 26000 के पार

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी जारी है। दोपहर करीब एक बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 219.95 अंक या 0.85% की बढ़त के साथ 26,101.12 अंक पर चल रहा है।

एनएसई का निफ्टी 50 (NIFTY 50) भी 57.55 अंक या 0.73% की मजूबती बनाये हुए है। कैपिटल गुड्स, ऑटो और कुछ बैंकिग क्षेत्र के शेयरों में बढ़त आने से बाजार को गति मिली है।
छोटे मंझोले शेयरों में भी तेजी देखी जा रही है। बीएसई मिडकैप इस समय 0.45% और बीएसई स्मॉल कैप 0.52% उपर चल रहा है। निफ्टी मिड 100 में 0.46% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.23% की बढ़त देखी जा रही है।
दोपहर तक के कारोबार में एलटी में 11.86%, एसबीआई 2.28%, ओएनजीसी 1.59%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा 1.23% और मारुति 1.01% की बढ़त दिखा रहा है। वहीं सन फार्मा में 1.51%, खराब तिमाही नतीजों के कारण टाटा स्टील में 0.77%, एनटीपीसी में 0.74%, एचडीएफसी में 0.58%, एशियन पेंट्स में 0.54% और सिप्ला में 0.43% की गिरावट है। निफ्टी 50 के 32 शेयर हरे निशान पर है और 19 शेयर लाल निशान पर है। (शेयर मंथन, 26 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!