शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में तेजी, शंघाई (Shanghai) 2.07% चढ़ा

मंगलवार को शुरआती कारोबार में एशियाई बाजारों में तेजी देखी जा रही है। ताइवान के अलावा बाकि सभी सूचकांक हरे निशान पर है।

शुरुआती कारोबार में करीब 8.30 बजे चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 2.07% की अच्छी बढ़त बनाए हुए है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.85% की मजबूती है। जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) भी 0.49% की बढ़त है। मिले-जुले आए आर्थिक आंकड़ों का असर बाजार पर जापान के बाजार पर देखने को नहीं मिला। सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 1.02% और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.50% की मजबूती है। वहीं ताइवान के सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.52% की नीचे चल रहा है। आज अमेरिकी शेयर बाजार बंद है। (शेयर मंथन, 31 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!