शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मिलाजुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 17.95 अंक ऊपर

मंगलवार को अमेरिकी बाजार में तेल के दामों में आयी तेजी से ऊर्जा शेयरों में मजबूती आयी जिससे एसऐंडपी 500 बढ़त और अमेरिकी बाजार मिलाजुला बंद हुआ।

कल हुई मजबूती से एसऐंडपी 500 पिछले वर्ष के जुलाई महीने के बाद से अपने सबसे उच्च स्तर पर पहुँच गया। उर्जा शेयरों में मजबूती के अलावा निवेशक इस बात को लेकर आश्वस्त दिखे कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी से अर्थव्यवस्था नहीं लड़खड़ायेगी।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 17.95 अंक (0.10%) की बढ़त के साथ 17,938.28 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 6.96 अंक (0.14%) की कमजोरी दिखी और यह 4,961.75 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) में 2.72 अंक (0.13%) की बेहद मामूली मजबूती आयी और यह 2,112.13 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 640 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों का यह आंकड़ा औसतन 690 करोड़ शेयरों का रहा है।
इसके अलावा मंगलवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.33% की मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 50.36 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। साथ ही कल यूरोपियन बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!