शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बढ़त के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 18,000 के पार

बुधवार को डॉलर में हुई गिरावट से कमोडिटी संबंधी शेयरों में मजबूती आयी और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए दृष्टिकोण को बल मिला, जिससे अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।

इसके साथ ही 27 अप्रैल के बाद से पहली बार डॉव जोंस 18,000 के ऊपर पहुँच गया है। तांबे और सोने की कीमतों में मजबूती से एसऐंडपी 500 मजबूत हुआ, जबकि तेल के दामों में तेजी के बावजूद ऊर्जा शेयरों में कमजोरी देखने को मिली।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 66.77 अंक (0.37%) की बढ़त के साथ 18,005.05 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 12.89 अंक (0.26%) की बढ़त दिखी और यह 4,974.64 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) भी बढ़त के साथ बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) में 6.99 अंक (0.33%) की बढ़त आयी और यह 2,119.12 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 650 करोड़ शेयरों मं लेन-देन हुई, जबकि पिछले 20 कारोबार दिनों का यह आंकड़ा औसतन 680 करोड़ शेयरों का रहा है।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.70% की मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 51.23 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके अलावा बुधवार को यूरोपियन बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!