शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कमजोरी के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 19.86 अंक नीचे

गुरुवार को लगातार तीन की बढ़त के बाद तेल के दाम में गिरावट हुई, जिसका अमेरिकी बाजार के ऊर्जा शेयरों नकारात्मक असर पड़ा।

ऊर्जा शेयरों में कमजोरी से गुरुवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके अलावा वैश्विक विकास की चिंता के कारण निवेशकों ने बॉंड जैसी सुरक्षित परिसंपत्तियों की तरफ रुख कर लिया।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 19.86 अंक (0.11%) की गिरावट के साथ 17,985.19 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 16.02 अंक (0.32%) की कमजोरी दिखी और यह 4,958.62 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) में भी 3.64 अंक (0.17%) की गिरावट आयी और यह 2,115.48 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में लगभग 610 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में औसतन यह आंकड़ा तकरीबन 680 करोड़ शेयरों का रहा है।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.33% की कमजोरी आयी और डब्लूटीआई क्रूड 50.56 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके अलावा कल यूरोपीय बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!