शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, डॉव जोंस 119.85 अंक लुढ़का

शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तेल के दाम में हुई गिरावट और वैश्विक अर्थव्यवस्था की नयी चिंताओं के कारण अमेरिकी बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ।

23 जून को ब्रिटेन के यूरोपियन यूनियन (ईयू) में बने रहने और बाहर निकलने के लिए चुनाव होगा। इस चुनाव से पहले आयी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ब्रिटेन को ईयू से बाहर देखने वालों की संख्या इसके ईयू में बने रहने का समर्थन करने वाले लोगों से कहीं अधिक है। इसके बाद पाउंड डॉलर की तुलना में कमजोर हुआ है। न्यू यॉर्क की सैरहेन कैपिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एडम सैरहेन ने कहा है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था इस समय कमजोर है और यह किसी भी बड़े झटके नहीं संभाल सकती। यदि ब्रिटेन ईयू से बाहर जाता है तो यह एक बड़ा झटका होगा।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 119.85 अंक (0.67%) की गिरावट के साथ 17,865.34 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 64.07 अंक (1.29%) की कमजोरी दिखी और यह 4,894.55 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) में भी 19.41 अंक (0.92%) की गिरावट आयी और यह 2,096.07 पर बंद हुआ।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 3.04% की कमजोरी आयी और डब्लूटीआई क्रूड 49.07 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके अलावा कल यूरोपीय बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!