शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में तेजी, शंघाई (Shanghai) 0.71% चढ़ा

बुधवार को शुरआती कारोबार में एशियाई बाजारों में तेजी देखी जा रही है।

ताइवान के अलावा बाकि सभी सूचकांक हरे निशान पर चल रहे है। शुरुआती कारोबार में करीब 8.25 बजे चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.71% की बढ़त बनाए हुए है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.07% की हल्की मजबूती है। जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) भी 0.72% की तेजी दिखा रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.26% और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.08% ऊपर चल रहे है। वहीं ताइवान के सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.12% की गिरावट है। वहीं अमेरिकी शेयर बाजार में लगातार गिरावट देखने को मिल रही हैं। (शेयर मंथन, 15 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!