शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में गिरावट जारी, डॉव जोंस 57.66 अंक लुढ़का

मंगलवार को केंद्रीय बैंक के नीति निर्धारकों द्वारा अमेरिकी अर्थव्यवस्था का मूल्यांकन किया गया।

साथ ही ब्रिटेन के यूरोपिय संघ में रहने या बाहर निकलने के चुनाव की तिथि नजदीक आने से निवेशक चिंता में दिखे, जिसके बाद मंगलवार को अमेरिकी बाजार लगातार चौथे कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। निवेशक दिन के आखरी हिस्से में बाजार में तेजी लाये मगर यह हरे निशान पर नहीं पहुँच सका।
कल डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 57.66 अंक (0.33%) की गिरावट के साथ 17,674.82 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 4.89 अंक (0.10%) की गिरावट दिखी और यह 4,843.55 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) भी 3.74 अंक (0.18%) की गिरावट के साथ 2,075.32 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी में पिछले 20 कारोबारी दिनों के औसतन 670 करोड़ शेयरों की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 740 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.80% की मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 48.49 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इस बीच यूरोपीय बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन 15 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!