शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार पाँचवें दिन गिरा अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 34.65 अंक टूटा

फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कोई परिवर्तन न करने और ब्रिटेन के यूरोपिय संघ में रहने या इससे बाहर निकलने को लेकर निवेशकों की व्याकुलता के बीच बुधवार को भी अमेरिकी बाजार में गिरावट आयी।

कल अमेरिकी बाजार लगतार पाँचवें कारोबारी दिन कमजोरी के साथ बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांक अधिकतर समय हरे निशान पर रहे मगर दिन के अंतिम सत्र में इनमें गिरावट आयी। साथ ही फेडरल रिजर्व ने भले ही अभी कमजोर अर्थव्यवस्था के कारण ब्याज दरें न बढ़ायी हों, मगर इसने इस साल में दो बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी का संकेत दिया है।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 34.65 अंक (0.20%) की गिरावट के साथ 17,640.17 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 8.62 अंक (0.182%) की कमजोरी दिखी और यह 4,834.93 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) में भी 3.32 अंक (0.18%) की गिरावट आयी और यह 2,071.50 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में लगभग 680 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में भी औसतन इतने ही शेयरों में कारोबार हुआ है।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.00% की कमजोरी आयी और डब्लूटीआई क्रूड 48.01 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके अलावा कल यूरोपीय बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!