शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (Sensex) 200 अंक टूटा, निफ्टी (Nifty) 8150 के नीचे बंद

पिछले कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद होने के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर लाल निशान पर बंद हुआ।

वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों ने बाजार में दबाव को बढ़ा दिया। वहीं आर्थिक मोर्चे पर भारत का व्यापारिक निर्यात में मई 2015 के मुकाबले 0.79% की गिरावट आयी है। वहीं गैर पेट्रोलियम निर्यात 1,01% बढ़ा है। आज बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 200.88 अंक या 0.75% की भारी गिरावट के साथ 26,525.46 पर बंद हुआ। कारोबार के मध्य में यह 26,686.03 अंक तक चढ़ा। दूसरी ओर इसका दिन का निचला स्तर 26,314.91 अंक रहा। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 65.85 अंक या 0.80% की कमजोरी के साथ 8,140.75 अंक पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 8,180.65 अंक तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 8,074.45 अंक तक फिसला। इंडिया वीआईएक्स सूचकांक आज 3.77% की बढ़त के साथ 17.6975 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में टेलीकॉम, बैंकिंग, कैपिटल गुड्स, ऑटो और एफएमजीसी सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी केवल मेटल क्षेत्र के शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए।
गिरावट के माहौल में छोटे-मंझोले सूचकांक भी लाल निशान पर रहे। बीएसई मिडकैप 0.37% और बीएसई स्मॉलकैप 0.55% गिर कर बंद हुए। निफ्टी मिड 100 में 0.20% की गिरावट आयी जबकि निफ्टी समॉल 100 में 0.13% की बढ़त देखने को मिली।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो एशियन पेंट्स में 1.13%, गेल में 1.08%, विप्रो में 0.59%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.56%, टाटा मोटर्स में 0.40% और सन फार्मा में 0.27% की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों में मारुति में 2.93%, भारती एयरटेल में 1.65%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.54%, एनटीपीसी में 1.53%, हीरो मोटोकॉर्प में 1.39% और बजाज ऑटो में 1.37% की गिरावट आयी। निफ्टी के 51 शेयरों में से 39 शेयर आज लाल निशान पर बंद हुए और 11 शेयर हरे निशान पर रहे। (शेयर मंथन, 16 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!