शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में तेजी, निक्केई (Nikkei) 1.63% चढ़ा

कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को शुरआती कारोबार में एशियाई बाजारों में तेजी देखी जा रही है।

सभी सूचकांक हरे निशान पर चल रहे है। शुरुआती कारोबार में करीब 8.20 बजे जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) 1.63% की तेजी दिखा रहा है। वहीं हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में और चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.85% की बढ़त है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में इस समय 0.18% की मजबूती दिखा रहा है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.46% ऊपर चल रहा है। वहीं ताइवान के सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.21% की तेजी है। अमेरिकी शेयर बाजार में पांच दिन से जारी गिरावट खत्म हुयी और गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। जिसका असर आज एशियाई बाजारों पर देखने को मिल रहा। (शेयर मंथन, 17 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!