शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार, शंघाई (Shanghai) 0.54% ऊपर

मंगलवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है।

सिंगापुर और दक्षिण कोरिया के सूचकांकों में गिरावट है। शुरुआती कारोबार में करीब 8.32 बजे चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.54% की मजबूती है। जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) 0.51% की तेजी दिखा रहा है। वहीं हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.29% की बढ़त है। दूसरी ओर सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) इस समय 0.21% की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.06% की गिरावट दिखा रहा है। वहीं ताइवान के सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.42% की तेजी है। ब्रिटेन ने गुरुवार को होने वाले जनमत संग्रह से पहले यूरोपिय संघ के साथ बने रहने के संकेत दिए है। इस कल अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ (शेयर मंथन, 21 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!