शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजार मिले-जुले, स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.82% ऊपर, शंघाई (Shanghai) 0.43% नीचे

अमेरिकी शेयर बजार के गिरावट के साथ बंद होने के बाद गुरुवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है।

चीन, दक्षिण कोरिया और ताईवान के सूचकांकों में गिरावट है। शुरुआती कारोबार में सुबह करीब 8.45 बजे सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.82% की तेजी है। दूसरी ओर जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) 0.48% की मजबूती दिखा रहा है। हांग कांग का हैंग सेंग (Hang Seng) 0.33% ऊपर चल रहा है। दूसरी ओर चीन का सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.43% की गिरावट है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) भी 0.43% नीचे है। वहीं ताइवान के सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.41% की कमजोरी है। ब्रिटेन के यूरोपिय संघ में रहने या इसे छोड़ने को लेकर आज जनमत होना है, जिस पर विश्व के सभी बड़े बाजारों की नजर टिकी हुई है। ब्रिटेन में होने वाले जनमत के नतीजे कल यानी शुक्रवार को घोषित किया जाएगा। (शेयर मंथन, 23 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!