शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गिरावट के साथ खुला बाजार, निफ्टी (Nifty) 0.04% नीचे

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 26,765.65 के मुकाबले 12.45 अंक नीचे 26,753.20 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में बाजार में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स करीब 10.25 बजे 5.42 अंक या 0.02% की मामूली बढ़त के साथ 26,771.07 अंक पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 3.40 अंक या 0.04% की गिरावट के साथ 8,200.30 पर चल रहा है। वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों का असर भारतीय बाजार पर भी देखा जा रहा है। आज सबकी नजर ब्रिटेन में होने वाले जनमत पर रहेगी। ब्रिटेन में यूरोपीय संघ के साथ बने रहने या निकलने को लेकर आज जनमत होना है, जिसके नतीजे कल घोषित किया जाएगा। इंडिया वीआईएक्स सूचकांक 2.19% की बढ़त के साथ 18.5850 पर चल रहा है।
छोटे-मंझोले शेयरों में भी गिरावट है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.11% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.28% की कमजोरी है। निफ्टी मिड 100 0.33% और निफ्टी स्मॉल 100 0.63% नीचे चल रहा है।
शुरुआती कारोबार सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में ल्युपिन में 1.73%, सन फार्मा में 1.57%, डॉ.रेड्डीज में 1.45%, टाटा मोटर्स में 1.40%, आईटीसी में 1.03% और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 0.70% की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों में एनटीपीसी में 2.63%, सिप्ला में 1.44%, ओेएनजीसी में 1.17%, टाटा स्टील में 0.95%, पावर ग्रिड में 0.84% और रिलायंस में 0.81% की गिरावट आयी। निफ्टी के 51 शेयरों में से 26 शेयर लाल निशान पर है जबकि 25 शेयर हरे निशान पर है। (शेयर मंथन, 23 जून 2016)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!