शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में ब्रेक्जिट का असर बाकी, डॉव जोंस 260.51 गिरा

ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के फैसले का नकारात्मक असर अमेरिकी बाजार पर दूसरे दिन भी पड़ा और यह भारी गिरावट के साथ बंद हुआ।

अमेरिकी बाजार में आयी पिछले 2 कारोबारी सत्रों की गिरावट पिथले 10 महीनों में सबसे अधिक है। कल तकनीक, सामग्री, वित्त और ऊर्जा शेयर सबसे खस्ता हालत में रहे।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 260.51 अंक (1.50%) की गिरावट के साथ 17,140.24 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 113.54 अंक (2.41%) की कमजोरी दिखी और यह 4,594.44 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) में भी 36.87 अंक (1.81%) की गिरावट आयी और यह 2,000.54 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में लगभग 10,500 करोड़ से अधिक शेयरों में लेन-देन हुई, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में औसतन 730 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ है।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 2.83% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 46.33 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके अलावा कल यूरोपीय बाजार भी ब्रेक्जिट के कारण दूसरे दिन भी गिरावट के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!