शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजार मिले-जुले, हैंग सेंग (Hang Seng) 0.95% नीचे, स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.41% ऊपर

मंगलवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है।

चीन, जापान और हांग-कांग के सूचकांक लाल निशान पर है। शुरुआती कारोबार में सुबह करीब 8.40 बजे हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.95% की गिरावट है। वहीं चीन का सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.36% नीचे चल रहा है है। जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) 0.33% की कमजोरी दिखा रहा है। दूसरी ओर सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.41% और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) भी 0.17% की मजबूती है। वहीं ताइवान के सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.21% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 28 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!