शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में तेजी, हैंग सेंग (Hang Seng) 1.73% चढ़ा

ब्रेक्सिट के असर से विश्व के सभी बाजार अब उभरते दिख रहे है। अमेरिकी शेयर बाजार से मिले मजबूत संकेत के कारण गुरुवार को एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है।

सभी सूचकांक हरे निशान पर है। शुरुआती कारोबार में सुबह करीब 8.40 बजे हांग कांग का हैंग सेंग (Hang Seng) 1.73% बढ़ कर 20,790.64 पर है। दूसरी ओर सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) भी 1.83% की अच्छी तेजी के साथ 2,844.32 पर है। जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) 0.82% की ऊपर 15,694.81 पर चल रहा है। हालाँकि चीन के सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.03% की मामूली बढ़त देखने को मिल रही है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) में भी 0.59% की मजबूती है। वहीं ताइवान के सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.65% ऊपर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख