शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार दूसरे दिन भी चढ़ा, डॉव जोंस 284.96 अंक मजबूत

ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर जाने के नतीजे से अमेरिकी बाजार में आयी भारी गिरावट के बाद इसने लगातार दूसरे दिन वापसी की।

अमेरिकी बाजार में निवेशक भी ब्रिटेन के जनमत संग्रह के नतीजे को अब सहन करते दिख रहे हैं और बाजार में व्यापार को बढ़ा रहे हैं। एसऐंडपी 500 (S&P500) ने अपनी दो दिनों की उस भारी गिरावट का आधे से अधिक हिस्सा वापस पा लिया है, जो इसने ब्रिटेन के जनमत संग्रह के नतीजे के बाद खो दिया था।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 284.96 अंक (1.64%) की बढ़त के साथ 17,694.68 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 87.38 अंक (1.86%) की बढ़त दिखी और यह 4,779.25 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) भी बढ़त के साथ बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) में 34.68 अंक (1.70%) की बढ़त आयी और यह 2,070.77 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 800 करोड़ शेयरों मं लेन-देन हुई, जबकि पिछले 20 कारोबार दिनों का यह आंकड़ा औसतन 750 करोड़ शेयरों का रहा है।
इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 4.07% की मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 49.88 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके अलावा कल यूरोपियन बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!