शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में तेजी, हैंग सेंग (Hang Seng) 1.75% चढ़ा

ब्रेक्सिट का नकारात्मक असर अब वैश्विक बाजारों पर खत्म होता जा रहा है।

अमेरिकी शेयर बाजार की लगातार तीसरे दिन की जोरदार उछाल के साथ ही शुक्रवार को एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। सभी सूचकांक हरे निशान पर है। शुरुआती कारोबार में सुबह करीब 9.05 बजे हांग कांग का हैंग सेंग (Hang Seng) 1.75% बढ़ कर 20,794.37 पर है। दूसरी ओर सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) भी 0.03% की तेजी के साथ 2,841.80 पर है। जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) 0.67% की ऊपर 15,679.85 पर चल रहा है। चीन के सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.22% की बढ़त देखने को मिल रही है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) में भी 1.01% की मजबूती है। (शेयर मंथन, 1 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!