शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजार टूटे, निक्केई (Nikkei) में 0.87% की गिरावट

मंगलवार को एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में कमजोरी देखने को मिल रही है।

चीन  के अलावा बाकी सभी सूचकांक लाल निशान पर है। यूरोप में एक बार फिर ब्रेक्सिट का डर एक बार फिर देखने को मिला जिसका असर आज एशियाई बाजारों में भी देखा जा रहा है। शुरुआती कारोबार में सुबह करीब 8.40 बजे जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) 0.87% गिर कर 15,638.52 पर चल रहा है। दूसरी ओर चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.61% की बढ़त के साथ 3,006.93 पर है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.64% की गिरावट और यह 20,924.07 पर है। वहीं सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.01% की मामूली कमजोरी दिखा रहा है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi)  0.38% की और ताईवान का सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.47% नीचे चल रहा  है। (शेयर मंथन, 05 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!