शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में गिरावट, निक्केई (Nikkei) 2.96% टूटा

अमेरिकी शेयर बाजार से मिले कमजोर संकेतों के बाद बुधवार को एशियाई बाजारों में चौतरफा गिरावट देखने को मिल रही है।

सभी सूचकांक लाल निशान पर है। कच्चे तेल के भाव आयी गिरावट से बाजार में दबाव देखने को मिल रहा है। शुरुआती कारोबार में सुबह करीब 8.25 बजे जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) 2.96% टूटा कर 15,206.30 पर चल रहा है। दूसरी ओर हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में भी 2.05% की गिरावट और यह 20,326.11 पर है। वहीं क्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) भी 2.04% की गिरावट दिखा रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.33% की कमजोरी के साथ 2,996.48 पर है। वहीं सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.21% नीचे चल रहा है। ताईवान का सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 1.45% गिर कर 8,589.79 पर है। (शेयर मंथन, 06 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!