शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गिरावट के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 108.75 गिरा

पिछले कारोबारी हफ्ते के आखरी 4 दिनों में हुई 800 से अधिक अंकों की बढ़त के बाद मंगलवार को अमेरिकी बाजार गिर कर बंद हुआ।

ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर होने से आयी कमजोरी से अमेरिकी बाजार ने काफी हद तक वापसी की है, मगर सोमवार को बाजार बंद रहने के बाद मंगलवार को इसमें गिरावट आयी। साथ ही कच्चे तेल के दामों में भी 5% से अधिक की कमी आयी है।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 108.75 अंक (0.61%) की गिरावट के साथ 17,840.62 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 39.67 अंक (0.82%) की कमजोरी दिखी और यह 4,822.90 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) में भी 14.4 अंक (0.68%) की गिरावट आयी और यह 2,088.55 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में लगभग 10,500 करोड़ से अधिक शेयरों में लेन-देन हुई, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में औसतन 730 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ है।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 5.13% की भारी गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 46.60 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके अलावा कल यूरोपीय बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!