शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बढ़त के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार, नैस्डैक (Nasdaq) 0.75% चढ़ा

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।

फेडरल रिजर्व ने फिलहाल ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं होने के संकेत दिये हैं। फेडरल रिजर्व के नीति निर्माताओं का कहना है जब तक ब्रेक्सिट के परिणामों से बाजार संभलता नहीं है तब तक दरों में बढ़ोतरी नहीं होनी चाहिए। इसके अलवा उम्मीद से बेहतर आये आर्थिक आंकड़ों से बाजार को सहारा मिला। बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 78 अंक (0.61%) की बढ़त के साथ 17,918.62 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 36.26 अंक (0.75%) की मजबूती दिखी और यह 4,859.16 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) में भी 11.18 अंक (0.54%) ऊपर 2,099.73 पर बंद हुआ। इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.75% की तेजी आयी और डब्लूटीआई क्रूड 47.43 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!