शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में सुस्त कारोबार, निफ्टी (Nifty) में 2.05 अंक की मामूली बढ़त

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में हल्की बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 27,166.87 की तुलना में आज 43.1 अंक ऊपर 27,209.97 पर खुला। शुरुआती कारोबार में करीब 10.17 बजे सेंसेक्स 60.66 अंक (0.22%) की बढ़त के साथ 27,227.53 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 2.05 अंक (0.02%) की मामूली बढ़त के साथ 8,338 पर है। इंडिया वीआईएक्स सूचकांक 1.07% ऊपर 15.5275 पर है।
हालाँकि छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में तेजी के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है।। बीएसई मिडकैप में 0.10% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.59% की मजबूती है। वहीं एनएसई में निफ्टी मिड 100 में 0.33% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.69% की बढ़त है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में डॉ.रेड्डीज में 1.34%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.26%, भारती एयरटेल में 1.11%, एचडीएफसी में 1.01%, ऐक्सिस बैंक में 0.90% और गेल में 0.89% की मजबूती है। गिरने वाले दिग्गज शेयरों में एनटीपीसी में 1.44%, इन्फोसिस 1.06%, अदाणी पोर्ट्स 0.75%, एलटी में 0.68%, टीसीएस में 0.63% और विप्रो 0.56% की गिरावट के साथ चल रहे हैं। निफ्टी के 51 शेयरों में से 28 शेयर बढ़त पर हैं और 23 शेयर गिरावट के साथ चल रहे हैं। (शेयर मंथन, 07 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!