शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मिला-जुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस (Dow Jones) 0.13% नीचे

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार मिला-जुला बंद हुआ।

उर्जा क्षेत्रों में गिरावट से अमेरिकी बाजार में दबाव देखने को मिला। हालाँकि तकनीकि शेयरों और कॉसटको शेयरों में बढ़त आने से नैस्डैक कंपोजिट में तेजी रही। कल डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 22.74 अंक (0.13%) की गिरावट के साथ 17,895.88 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 17.65 अंक (0.36%) की मजबूती दिखी और यह 4,876.81 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) में 1.83 अंक (0.09%) नीचे 2,097.90 पर बंद हुआ। इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 5.07% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 45.14 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं  ब्रेंट क्रूड ऑयल में 5.17% की कमजोरी देखने को मिली और यह 46.40 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!