शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में गिरावट, हैंग सेंग (Hang Seng) 0.77% नीचे

अमेरिकी शेयर बाजार से मिले कमजोर संकेतों के कारण कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है।

कच्चे तेल के भाव में आयी कमजोरी से एशियाई बाजार मे दबाव देखने को मिल रहा है। ताईवान के अलावा बाकी सभी सूचकांक लाल निशान पर है। शुरुआती कारोबार में सुबह करीब 8.35 बजे हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.77% की गिरावट है और यह 20,547.94 पर चल रहा है। दूसरी ओर चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) भी 0.72% की कमजोरी के साथ 2,994.99 पर है। वहीं जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) 0.39% गिर कर 15,217.24 पर चल रहा है। वहीं दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.63% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.84% नीचे चल रहा है। हालाँकि इस समय ताईवान का सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.76% की मजबूती के साथ 8,640.91 पर है। (शेयर मंथन, 08 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!