शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

खरीदारी सौदे हल्के कर लेना बेहतर : इडेलवाइज

गुरुवार को बाजार में एक ठंडा दिन रहा, क्योंकि निफ्टी (Nifty) केवल 44 अंक के छोटे दायरे में घूमता रहा और अंत में सपाट बंद हुआ।

इडेलवाइज सिक्योरिटीज (Edelweiss Securities) ने अपनी तकनीकी रिपोर्ट में कहा है कि इस तरह सपाट बंद होने के चलते निफ्टी ने कल अपने दैनिक चार्ट पर एक दोजी कैंडलस्टिक बनाया, जो बाजार में अनिश्चितता की ओर इशारा करता है। साथ ही कल की कैंडल एक 'इनसाइड डे' कैंडल भी है।
उतार-चढ़ाव का संकेत देने वाला सूचकांक इंडिया विक्स (India VIX) कल कुछ और नीचे आ कर 15.3% पर रहा, जो बाजारा में एक निश्चिंतता के भाव को दिखाता है। इडेलवाइज का कहना है कि ऐसी स्थिति में कोई संभावित जोखिम अचानक तीखा उतार-चढ़ाव पैदा कर सकता है।
कल निफ्टी ने खुद को 8,300 के ऊपर और साथ ही 12 दिनों एवं 21 दिनों के सिंपल मूविंग एवरेज (एसएमए) स्तरों के ऊपर बनाये रखा, लिहाजा अभी बाजार का रुझान ऊपर की ओर ही है। मोमेंटम बताने वाले संकेतक मिले-जुले रुझान दिखा रहे हैं। इडेलवाइज का कहना है कि अभी सूचकांक जरा दम भरने के लिए थमा है और एक ठहराव (कंसोलिडेशन) से गुजर रहा है और 8,300 के ऊपर टिके रहने की कोशिश कर रहा है। लेकिन इसकी सलाह है कि बाजार में किसी बढ़त पर अपने खरीदारी सौदों को हल्का कर लेना चाहिए, क्योंकि ऊपर की चाल अभी 8,490 तक सीमित लगती है। निफ्टी के लिए मुख्य सहारा अभी 21 दिनों के ईएमए (8,214) पर है। (शेयर मंथन, 8 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!