शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में तेजी, निक्केई (Nikkei) 3.55% चढ़ा

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है।

सभी सूचकांक हरे निशान पर है। अमेरिकी में  बेहतर रोजगार आँकड़ों से बाजार में मजबूती देखी जा रही है। जापान में सत्ताधारी पार्टी की अपर हाउस में जीत के संकेत के साथ ही शुरुआती कारोबार में सुबह करीब 8.35 बजे जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) 3.55% की जबरदस्त तेजी के साथ 15,642.53 पर चल रहा है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.83% की तेजी है और यह 20,939.81 पर चल रहा है। दूसरी ओर चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) भी 0.95% की मजबूती के साथ 3,016.62 पर है। वहीं दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 1.09% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 1.26% ऊपर चल रहा है। ताईवान का सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) भी 1.63% की मजबूती के साथ 8,781.92 पर है। शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार बेहतर रोजगार आँकड़ों के कराण मजबूती के साथ बंद हुआ।  (शेयर मंथन, 11 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!