शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (Sensex) 71 अंक चढ़ा, निफ्टी (Nifty) 8480 के पार

कारोबारी सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर खुला।

वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के कारण बाजार में मजबूती देखने को मिल रही है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 27,626.69 की तुलना में आज 41.12 अंक चढ़ कर 27,667.81 पर खुला। शुरुआती कारोबार में करीब 10.20 बजे सेंसेक्स 71.27 अंक (0.26%) की बढ़त के साथ 27,697.96 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 20.95 अंक (0.25%) की मजबूती के साथ 8,488.85 पर है। इंडिया वीआईएक्स सूचकांक 0.21% ऊपर 14.8800 पर है।
शुरुआती कारोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.39% की और बीएसई स्मॉल कैप में 0.20% की बढ़त दिखा रहा है। वहीं एनएसई में निफ्टी मिड 100 में 0.08% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.21% की तेजी है।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक में 1.94%, ऐक्सिस बैंक में 1.83%, टाटा स्टील में 1.30%, मारुति में 1.17%, एनटीपीसी में 1.02% और एचडीएफसी में 0.83% की मजबूती है। वहीं गिरने वाले शेयरों में कोल इंडिया 1.48%, सिप्ला में 0.83%, सन फ्रामा में 0.83%, डॉ.रेड्डीज में 0.68%, टीसीएस में 0.55% और हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.51% की गिरावट है। निफ्टी के कुल 51 शेयरों में से 32 शेयर बढ़त पर है और 19 शेयर गिरावट पर चल रहे है। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!