शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार रिकॉर्ड ऊँचाई पर हुआ बंद, डॉव जोंस 120.74 अंक चढ़ा

मंगलवार को अधिक से अधिक जोखिम सहिष्णुता के साथ अमेरिकी बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ।

एसऐंडपी 500 ने सोमवार को अपना रिकॉर्ड स्तर छुआ था, जिसमें मंगलवार को और इजाफा हुआ है। इसके अलावा वैश्विक अर्थव्यवस्था और ऐल्कोआ से उत्साहित कॉर्पोरेट परिणामों से डॉव जोंस भी अपने एक साल के रिकार्ड स्तर पर पहुँच कर बंद हुआ।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 120.74 अंक (0.66%) की बढ़त के साथ 18,347.67 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 34.18 अंक (0.69%) की बढ़त दिखी और यह 5,022.82 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) भी बढ़त के साथ बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) में 14.98 अंक (0.70%) की बढ़त आयी और यह 2,152.14 पर बंद हुआ।
इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 4.36% की मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 46.80 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके अलावा कल यूरोपियन बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुआ। कल येन के मुकाबले डॉलर भी अपने दो सप्ताह से अधिक अवधि के उच्च स्तर पर पहुँच गया। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!