शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मिलाजुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 24.45 अंक चढ़ा

बुधवार को अमेरिकी बाजार मिलाजुला बंद हुआ।

निवेशकों के कमाई की उम्मीद से उत्साहित रहने से एसऐंडपी 500 और डॉव जोंस ने एक नया रिकॉर्ड स्तर छुआ, जबकि नैस्डैक कंपोजिट मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। आर्थिक आंकड़ों के सहारे तीन दिन तक अमेरिकी बाजार में मजबूती के बाद गुरुवार को बैंक ऑफ इंग्लैंड की बैठक पर नजर रहेगी, जो कि ब्रिटेन के ईयू से बाहर हो जाने के बाद अर्थव्यवस्था को बचाना चाहता है।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 24.45 अंक (0.13%) की बढ़त के साथ 18,372.12 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 17.09 अंक (0.34%) की गिरावट दिखी और यह 5,005.73 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) भी बेहद मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) में 0.29 अंक (0.01%) की बढ़त आयी और यह 2,152.43 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में करीब 650 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी सत्रों में औसतन 786 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई है।
इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 4.58% की कमजोरी आयी और डब्लूटीआई क्रूड 44.75 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके अलावा कल यूरोपियन बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!