शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरीकी बाजार ने बनाया एक और रिकॉर्ड, डॉव जोंस 134.29 अंक मजबूत

गुरुवार को वित्तीय कंपनियों के शेयरों में आयी मजबूती से डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 एक नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए।

वित्तीय कंपनियों के शेयरों को असेट के मामले में अमेरिका के सबसे बड़े बैंक जेपी मॉर्गन के तिमाही नतीजों से सहारा मिला। इसके अलावा कल नैस्डैक कंपोजिट भी बढ़त के साथ बंद हुआ।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 134.19 अंक (0.73%) की बढ़त के साथ 18,506.41 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 28.33 अंक (0.57%) की बढ़त दिखी और यह 5,034.06 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) भी बढ़त के साथ बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) में 11.32 अंक (0.53%) की बढ़त आयी और यह 2,163.75 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 650 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी सत्रों में 780 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ है।
इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 2.04% की मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 45.68 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके अलावा कल यूरोपियन बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख