शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारोें में तेजी, निक्केई (Nikkei) 1.16% ऊपर

अमेरिकी शेयर बाजार से मिले मजबूत संकेतों के कारण आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रहा है।

चीन के अलावा बाकी सभी सूचकांक हरे निशान पर है। शुरुआती कारोबार में सुबह करीब 8.50 बजे लगातार पांचवे कारोबारी सत्र में जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) 1.16% की तेजी के साथ 16,575.63 पर चल रहा है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.61% की मजबूती है और यह 21,691.59 पर चल रहा है। दूसरी ओर चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.13% की गिरावट के साथ 3,049.93 पर है। वहीं सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.66% और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.56% ऊपर चल रहा है। ताईवान का सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.76% की मामूली बढ़त के साथ 3,049.93 पर है। वित्तीय कंपनियों के शेयरों में आयी मजबूती और कच्चे तेल के भाव में आयी तेजी से अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!