शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स (Sensex) 105 अंक लुढ़़का

दिन-भर के उतार चढ़ाव के बाद शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ।

इन्फोसिस के खराब तिमाही नतीजों और वैश्विक बाजार से मिले कमजोर संकेतों ने बाजार में दबाव बढ़ा दिया। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 105.61 अंक (0.38%) की गिरावट के साथ 27,836.50 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स 28,048.70 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। दूसरी ओर इसका आज का निचला स्तर 27,735.87 का रहा। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 23.60 अंक (0.28%) की कमजोरी के साथ 8,565 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 8,571.40 तक ऊपर चढ़ा। दूसरी ओर इसका दिन का निचला स्तर 8,541.40 रहा। इंडिया वीआईएक्स सूचकांक 0.17% ऊपर 15.6375 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में आईटी, पावर, रियल्टी और कंज्यूमर ड्युरेबल्स शेयरों में बिकवाली हावी रही। हालांकि ऑटो, मेटल, बैंकिंग और कैपिटल गुड्स शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। इस सप्ताह के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में 2.6 फीसदी की तेजी देखने को मिली। निफ्टी के मिडकैप सूचकांक में 1.4 फीसदी की मजबूती आई है, तो बीएसई का स्मॉलकैप सूचकांक सपाट रहा।

छोटे-मॅंझोले शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली। बीएसई मिडकैप 0.09% की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ और बीएसई स्मॉल कैप में 0.74% की मजबूती दिखी। वहीं निफ्टी मिड 100 0.39% और निफ्टी स्मॉल 100 1.04% नीचे बंद हुआ।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में टाटा स्टील में 3.80%, भारती एयरटेल में 3.32%, एचडीएफसी बैंक में 1.95%, एचडीएफसी में 1.80%, टाटा मोटर्स में 1.48% और एलटी में 1.42% की मजबूती आयी। दूसरी ओर इन्फोसिस में 8.81%, टीसीएस में 3.11%, विप्रो में 2.81%, कोल इंडिया में 1.48%, एनटीपीसी में 1.20% और गेल में 1.19% की गिरावट आयी। निफ्टी के 51 शेयरों में से 31 शेयर हरे और 20 शेयर लाल निशान पर रहा। (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!