शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सपाट बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 10.14 अंक ऊपर

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार सपाट बंद हुआ। कल समाप्त हुए कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन डॉव जोंस एक और रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

इसके अलावा मजबूत आर्थिक आँकड़ों से नैस्डैक कंपोजिट और एसऐंडपी 500 खत्म हुए हफ्ते में बढ़त में रहे और कमायी के सीजन की शुरुआत से निवेशकों का आत्मविश्वास बढ़ा।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 10.14 अंक (0.05%) की बढ़त के साथ 18,516.55 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 4.47 अंक (0.09%) की गिरावट दिखी और यह 5,020.59 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) भी बेहद मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) में 2.01 अंक (0.09%) की गिरावट आयी और यह 2,161.74 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में करीब 610 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 कारोबारी सत्रों में औसतन 780 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई है।
इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.59% की बढ़त आयी और डब्लूटीआई क्रूड 45.95 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके अलावा कल यूरोपियन बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!