शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स (Sensex) 205.37 अंक गिरा

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 205.37 अंक (0.74%) की गिरावट के साथ 27,710.52 पर बंद हुआ। लगातार गिरावट भरे सत्र में सेंसेक्स 27,988.76 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। दूसरी ओर इसका आज का निचला स्तर 27,687.54 का रहा। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 55.75 अंक (0.65%) की कमजोरी के साथ 8,510.10 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 8,585.25 तक ऊपर चढ़ा। दूसरी ओर इसका दिन का निचला स्तर 8,503.45 रहा। इंडिया वीआईएक्स सूचकांक 1.73% नीचे 15.7125 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में तेल एवं गैस, एफएमसीजी, ऊर्जा, उपभोक्ता टिकाऊ और दूरसंचार क्षेत्र के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। हालांकि बैंकिंग, पावर, आईटी, कैपिटल गुड्स, फार्मा, धातु, सुविधाएं और टेकनोलॉजी कमजोर स्थिति में रहे। रुख विदेशी बाजारों का करें तो अणेरिकी बाजार बढ़त के साथ और एशियाई बाजार मिलाजुला बंद हुआ। इसके अलावा यूरोपियन बाजार बढ़त के साथ चल रहा है।
छोटे-मॅंझोले शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप 0.19% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.14% की गिरावट दिखी। वहीं निफ्टी मिड 100 0.50% और निफ्टी स्मॉल 100 0.31% गिर कर बंद हुए।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में कोल इंडिया में 1.21%, अदाणी पोर्ट्स में 1.13%, एशियन पेंट्स में 1.06%, भारती एयरटेल में 0.84%, विप्रो में 0.72% और हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.36% की मजबूती आयी। दूसरी ओर ऐक्सिस बैंक में 3.62%, पावर ग्रिड में 3.13%, स्टेट बैंक में 2.30%, डॉ रेड्डी में 2.15%, आईसीआईसीआई बैंक में 2.13% और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.76% की गिरावट आयी। निफ्टी के 51 शेयरों में से 16 शेयर हरे और 35 शेयर लाल निशान पर रहे। इसके अलावा बीएसई सेंसेक्स के 07 शेयर हरे निशान पर और 23 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 21 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!