शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गिरावट के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 77.79 नीचे

सोमवार को कच्चे तेल की कीमत में आयी गिरावट से अमेरिकी बाजार में ऊर्जा शेयरों पर दबाव रहा।

इसके साथ ही निवेशक तिमाही आमदनी के नतीजों की प्रतीक्षा में रहे, जिसका नकारात्मक असर अमेरिकी बाजार पर पड़ा और इसमें गिरावट आयी। कल अमेरिकी बाजार में लगभग सभी क्षेत्रों के शेयरों में कमजोरी आयी।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 77.79 अंक (0.42%) की गिरावट के साथ 18,493.06 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 2.53 अंक (0.05%) की कमजोरी दिखी और यह 5,097.63 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) में भी 6.55 अंक (0.30%) की गिरावट आयी और यह 2,168.48 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में लगभग 590 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में औसतन 700 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ है।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 2.46% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 43.13 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके अलावा कल यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!