शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मिलाजुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार, नैस्डैक कंपोजिट 29.76 ऊपर

फेडरल रिजर्व की बैठक में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, जिससे अमेरिकी बाजार पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा और यह मिलाजुला बंद हुआ।

हालांकि फेडरल रिजर्व ने संकेत दिये हैं कि इस साल में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जा सकती है। कल समाप्त हुई फेडरल रिजर्व की दो दिनों की बैठक से पहले ब्याज दरों में वृद्धि की पहले ही से कोई उम्मीद नहीं थी।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 1.58 अंक (0.01%) की मामूली गिरावट के साथ 18,472.17 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 29.76 अंक (0.24%) की बढ़त दिखी और यह 5,139.81 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) भी मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) में 2.6 अंक (012%) की कमजोरी आयी और यह 2,166.58 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में करीब 730 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 दिनों में यह आँकड़ा 640 करोड़ शेयरों का रहा है।
इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 2.39% की कमजोरी आयी और डब्लूटीआई क्रूड 41.92 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके अलावा कल यूरोपियन बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!