शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों की स्थिति कमजोर, शुरुआती कारोबार में निक्केई (Nikkei) 0.40% गिरा

शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है।

एशियाई बाजार के सभी सूचकांक कमजोर स्थिति में चल रहे हैं। शुरुआती कारोबार में सुबह करीब 8.27 बजे जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) 0.40% की गिरावट के साथ 16,411.39 पर चल रहा है। हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.51% की कमजोरी है और यह 22,060.57 पर चल रहा है। दूसरी ओर चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.03% की मामूली बढ़त के साथ 2,993.38 पर है। वहीं सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 1.11% की गिरावट के साथ और ताईवान का सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.54% की कमजोरी के साथ लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!