शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में गिरावट,सेंसेक्स (Sensex) 0.20% गिरा

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने हल्की बढ़त के साथ शुरुआत की।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) गुरुवार के 28,208.62 अंक के बंद स्तर के मुकाबले आज शुक्रवार को बढ़त के साथ 28,232.87 पर खुला। शुरुआती कारोबार के पहले घंटे में करीब 10 बजे सेंसेक्स 63.34 अंक या 0.22% की गिरावट के साथ 28,145.28 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 14.30 अंक या 0.17% की गिरावट के साथ 8,652.00 पर चल रहा है। इंडिया वीआईएक्स सूचकांक 0.47% गिर कर 15.0750 पर चल रहा है।
हालांकि छोटे -मंझोले शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप इस समय 0.80% और बीएसई स्मॉल कैप 0.35% की मजबूती दिखा रहा है। निफ्टी मिड 100 0.71% और निफ्टी स्मॉल 100 0.16% ऊपर चल रहा है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में बजाज ऑटो में 2.16%, टाटा स्टील में 1.41%, ऐक्सिस बैंक में 1.21%, ल्युपिन में 1.01%, सिप्ला में 1.00% और हीरो मोटोकॉर्प में 0.97% की मजबूती है। गिरने वाले शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक में 2.50%,भारती एयरटेल में 1.69%, विप्रो में 1.45%, एचडीएफसी में 1.00%, एलऐँडटी में 0.95% और एचडीएफसी बैंक में 0.87% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में से 31 शेयर हरे निशान पर है और 20 शेयर लाल निशान पर है। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!