शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बढ़त के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार, नैस्डैक कंपोजिट 7.15 अंक ऊपर

टेक शेयरों और मौन जीडीपी विकास दर से कल एसऐंडपी 500 रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

इसके अलावा तकनीकी दिग्गज अमेजन और ऐल्फाबेट के शेयरों में ऊर्जा शेयरों में आयी कमजोरी से ज्यादा मजबूती आयी, जिससे अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। हालांकि डॉव जोंस में कमजोरी आयी मगर एसऐंडपी 500 इस महीने में सातवें इन्ट्रा-डे उच्च स्तर पर पहुँच गया। कल समाप्त हुए कारोबारी महीनें में एसऐंडपी 500 में 3.6%, डॉव जोंस में 2.8% और नैस्डैक कंपोजिट में 6.6% की मजबूती आयी।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 24.11 अंक (0.13%) की मामूली गिरावट के साथ 18,432.24 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 7.15 अंक (0.14%) की बढ़त दिखी और यह 5,162.13 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) भी मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) में 3.54 अंक (0.16%) की मजबूती आयी और यह 2,173.60 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में करीब 730 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 दिनों में यह आँकड़ा 660 करोड़ शेयरों का रहा है।
इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.11% की बढ़त हुई और डब्लूटीआई क्रूड 41.60 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके अलावा कल यूरोपियन बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!