शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में गिरावट, डॉव जोंस 27.73 अंक टूटा

तेल के दामों में आयी गिरावट से अमेरिकी बाजार में ऊर्जा शेयरों में कमजोरी आयी और अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।

हालांकि ऐप्पल और एल्फाबेट में बढ़त हुई, जिससे नैस्डैक कंपोजिट बढ़त के साथ बंद हुआ। इससे पहले एसऐंडपी 500 भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया था मगर तेल के दामों आयी गिरावट से यह भी कमजोर हुआ।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 27.73 अंक (0.15%) की गिरावट के साथ 18,404.51 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 22.07 अंक (0.43%) की बढ़त दिखी और यह 5,184.20 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) भी मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) में 2.76 अंक (0.13%) की कमजोरी आयी और यह 2,170.84 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में करीब 665 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 दिनों में यह आँकड़ा 660 करोड़ शेयरों का रहा है।
इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 3.84% की कमजोरी आयी और डब्लूटीआई क्रूड 40.06 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके अलावा कल यूरोपियन बाजार भी कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!