शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गिरावट के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 90.74 गिरा

मंगलवार को अमेरिकी बाजार के सभी प्रमुख सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए।

आर्थिक आँकड़ों और उम्मीद से कमजोर ऑटो बिक्री में वृद्धि से विकास के संबंध में चिंता बढ़ी, जिससे कल का दिन सभी सूचकांकों के लिए पिछले 1 महीने में सबसे खराब रहा। थोड़ा उम्मीदों से नीचे वाहनों की जुलाई में बिक्री के कारण फोर्ड और जनरल मोटर्स के शेयरों में 4% से अधिक की गिरावट आयी।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 90.74 अंक (0.49%) की गिरावट के साथ 18,313.77 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 46.47 अंक (0.90%) की कमजोरी दिखी और यह 5,137.73 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) में भी 13.81 अंक (0.64%) की गिरावट आयी और यह 2,157.03 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में लगभग 745 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई, जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में औसतन 664 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ है।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.39% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 39.51 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके अलावा कल यूरोपीय बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!