शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में बढ़त, डॉव जोंस हुआ 41.23 अंक मजबूत

कच्चे तेल के दामों में आयी तेजी से अमेरिकी बाजार में ऊर्जा शेयरों में मजबूती आयी।

इसके अलावा श्रम बाजार से आयी उम्मीद से बेहतर आँकड़ों से फाइनेंशियल शेयरों में बढ़त, जिसके बाद अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। कच्चा तेल एक बार फिर से 40 डॉलर से अधिक प्रति बैरल पर पहुँच गया है, जो अप्रैल के बाद पहली बार इससे नीचे चला गया था।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 41.23 अंक (0.23%) की बढ़त के साथ 18,355.00 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 22.01 अंक (0.43%) की बढ़त दिखी और यह 5,159.74 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) भी बढ़त के साथ बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) में 6.76 अंक (0.31%) की बढ़त आयी और यह 2,163.79 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में करीब 667 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 दिनों में यह आँकड़ा 660 करोड़ शेयरों का रहा है।
इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 3.23% की बढ़त हुई और डब्लूटीआई क्रूड 40.83 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके अलावा कल यूरोपियन बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!