शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सपाट बंद हुआ अमेरिकी बाजार, नैस्डैक कंपोजिट 6.51 चढ़ा

शुक्रवार को अमेरिकी पेरोल्स की जुलाई रिपोर्ट आने से पहले गुरुवार को निवेशक कारोबार से दूर रहे।

इससे अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांकों पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा और बाजार सपाट रहा। इस रिपोर्ट से निवेशकों को अर्थव्यवस्था की हालत और फेडरल रिजर्व कब ब्याज दरों में वृद्धि करेगा, इसका अंदाजा लग जायेगा।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 2.95 अंक (0.02%) की गिरावट के साथ 18,352.05 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 6.51 अंक (0.13%) की बढ़त दिखी और यह 5,166.25 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) भी बढ़त के साथ बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) में 0.46 अंक (0.02%) की मामूली बढ़त हुई और यह 2,164.25 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में करीब 639 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ, जबकि पिछले 20 दिनों में यह आँकड़ा 659 करोड़ शेयरों का रहा है।
इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 2.62% की बढ़त हुई और डब्लूटीआई क्रूड 41.93 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इसके अलावा कल यूरोपीय बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!