शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में तेजी, निक्केई (Nikkei) 0.72% ऊपर

अमेरिकी शेयर बाजार से मिले अच्छे संकेतों के कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में तेजी है।

कच्चे तेल के भाव में आयी तेजी की वजह से बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। सिंगापुर और दक्षिण कोरिया के सूचकांकों में गिरावट है। शुरुआती कारोबार में सुबह करीब 8.20 बजे जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) 0.72% की बढ़त के साथ 16,856.27 पर चल रहा है। वहीं हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.62% की तेजी है और यह 22,719.70 पर चल रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) भी 0.17% की मजबूती के साथ 3,007.78 पर है। दूसरी ओर सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.26% की गिरावट के साथ 2,862.28 पर चल रहा है। दक्षिण कोरिया का कास्पी 0.08% गिर कर 2,047,59 पर है। ताईवान का सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.17% ऊपर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!