शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में गिरावट, सेंसेक्स (Sensex) 158 अंक नीचे

कमजोर वैश्विक संकतों के चलते बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरूआत कमजोर हुई।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 28,085.16 की तुलना में आज 48.2 अंक ऊपर 28,133.36 पर खुला लेकिन जल्द ही लाल निशान पर आ गया। शुरुआती कारोबार के करीब एक घंटे बाद 10.17 बजे सेंसेक्स 158.84 अंक (0.57%) गिर कर 27,926.32 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 62.20 अंक (0.72%) की गिरावट के साथ 8,616.05 पर है। इंडिया वीआईएक्स सूंचकांक 3.64% ऊपर 15.0675 पर चल रहा है।

छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी बिकवाली देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप में 0.49% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.37% की गिरावट है। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.45% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.77% की कमजोरी है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में अदाणी पोर्ट्स में 5.09%, भारती एयरटेल में 0.73%, टीसीएस में 0.62%, एनटीपीसी में 0.59%, बजाज ऑटो में 0.55% और कोल इंडिया में 0.03% की बढ़त है। दूसरी ओर गिरने वाले दिग्गज शेयरों में ल्युपिन में 2.56%, रिलायंस में 1.30%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.28%, आईटीसी में 1.24%, डॉ.रेड्डीज में 1.15% और गेल में 1.03% की गिरावट आयी है। निफ्टी के 51 दिग्गज शेयरों में से केवल 7 शेयर ही हरे निशान पर हैं और बाकी 44 शेयर लाल निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!