शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजार मिले-जुले, ट्स टाइम्स (Straits Times) 0.72% नीचे

अमेरिकी शेयर बाजार से मिले कमजोर संकेतों के कारण गुरुवार एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है।

ताईवान,सिंगापुर और दक्षिण कोरिया के सूचकांकों में गिरावट है। शुरुआती कारोबार में सुबह करीब 8.45 बजे सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.72% की गिरावट के साथ 2,855.73 पर चल रहा है। वहीं हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.06% की मामूली बढ़त है और यह 22,506.50 पर चल रहा है। दूसरी ओर चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.18% की मजबूती के साथ 3,024.22 पर है। दक्षिण कोरिया का कास्पी 0.40% और ताईवान का सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 1.15% नीचे चल रहा है। आज जापाना का बाजार सार्वजनिक अवकाश होने के कारण बंद है। कच्चे तेल के भाव में आयी गिरावट के कारण बाजार में दबाव देखने को मिल रहा है। (शेयर मंथन, 11 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!