शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजार मिले-जुले, निक्केई (Nikkei) में 0.42% की गिरावट

मंगलवार को एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार देखने को मिल रहा है।

चीन, जापान और ताइवान के सूचकांकों में गिरावट है। शुरुआती कारोबार में सुबह करीब 8.25 बजे जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) 30.71 अंक यानी 0.42% गिर कर 16,830 के नीचे फिसल गया है। वहीं हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.06% की मामूली तेजी के साथ 22,945.80 पर चल रहा है। दूसरी ओर चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) भी 0.26% की गिरावट के साथ 3,117.19 पर है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.12% की मजबूती के साथ 2,871.75 पर चल रहा है। दक्षिण कोरिया का कास्पी 0.11% ऊपर 2,052.97 पर है। ताईवान का सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.48% नीचे चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!