शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सपाट खुला बाजार, सेंसेक्स (Sensex) 0.04% ऊपर

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में सपाट कारोबार देखने को मिल रहा है।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) शुक्रवार के 28,152.40 अकं के बंद स्तर के मुकाबले आज 37.64 अंक ऊपर 28,190.04 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार के करीब एक घंटे बाद 10.30 बजे सेंसेक्स 11.29 अंक या 0.04% की मामूली बढ़त के साथ 28,163.69 अंक पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 2.95 अंक या 0.03% की हल्की मजबूती के साथ 8,675.10 पर चल रहा है। इंडिया वीआईएक्स सूचकांक 3.64% ऊपर 14.2725 पर है।

छोटे-मंझोले शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप इस समय 0.60% की और बीएसई स्मॉल कैप 0.14% की बढ़त दिखा रहा है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.41% की तेजी है जबकि निफ्टी स्मॉल 100 इस समय 0.29% की गिरावट दिखा रहा है।
सेसेंक्स के दिग्गज शेयरों में अदाणी पोर्ट्स में 4.66%, पावर ग्रिड में 2.30%, सिप्ला में 1.71%, ओएनजीसी में 0.86%, ल्युपिन में 0.80% और आईटीसी में 0.77% की मजबूती है। वहीं गिरने वाले शेयरो में इन्फोसिस में 1.70%, ऐक्सिस बैंक में 1.43%, टाटा मोटर्स में 1.20%, सन फार्मा में 1.02%, विप्रो में 0.54% और एचडीएफसी में 0.40% की गिरावट है। निफ्टी के 51 शेयरों में से 35 शेयर हरे निशान पर है जबकि 16 शेयरों में कमजोरी है। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!